Sunday, August 30, 2020

Shaktipeeth ,Hindu Temple ,Ambaji

       

Shaktipeeth, Hindu Temple, Ambaji


        हिन्दू धर्म के अनुसार ,भारत में 51 शक्तिपीठ का उल्लेख हैं माँ सती जो भगवान शिव की पत्नी हैं उनके शरीर के टुकड़े भारत में  51 अलग अलग जगहों पर गिरे थे

      भारत के जीस हिस्सों में देवी सती के शरीर के टुकड़े गिरे थे उन्ही स्थानों को आज 51 शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता हैं तंत्र चूड़ामणि के अनुसार इसकी संख्या 52 हैं 

        देवी सती के पिता दक्ष ने एक महायज्ञ का आयोजन किया उसमे सभी देवी देवताओ को आमंत्रित किया परन्तु भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया

        तब देवी सती अपने स्वामी के स्थान पर यज्ञ में भाग लेने व भगवान शिव को आमंत्रित न करने का कारण जानने अपने पिता के घर गई

    राजा दक्ष ने भगवान शिव का घोर अपमान कियाअपने स्वामी के अपमान से व्यथित होकर देवी सती ने उसी यज्ञकुंड में अपने प्राणो की आहुति देदी

जब शिवजी को ये बात ज्ञात हुई तो वह क्रोधित हो उठे उनके क्रोध से भयभीत होकर सभी देवता वहा से चले गए


Devi Satee , Mahadev
Devi Satee , Mahadev


      
  भगवान शिव देवी सती के पार्थिव देह को उठा कर सारे ब्रह्माण्ड में शोकमग्न होकर घूमते रहे तब सृष्टि के संतुलन के लिए शिवजी को उस शोक से उगराना अनिवार्य था 

इसीलिए भवान विष्णु ने अपने सुदर्शन से देवी सती के शरीर के टुकड़े कर दिए

        51 शक्तिपीठ से एक प्रचलित शक्तिपीठ गुजरात के अम्बाजी में स्थित हैं कहा जाता हे की यहाँ देवी सती का हृदय का भाग गिरा था

यह मंदिर अरवल्ली के पर्वत श्रृंखला के बीच आरासुर पर्वत पर स्थित हैंयहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत हैं


Ambaji mandir, Shaktipeeth,Gujarat
Shaktipeeth,Ambaji, Gujarat


माँ के निज मंदिर में कोई मूर्ति स्थापित नहीं हैं केवल वीसायंत्र हैं इसे खुली आँखों से देखना वर्जित हैं

माँ के निज मंदिर में एक पवित्र अखंड ज्योत जलती रहती हैंइसके अलावा सनसेट पॉइंट ,गुफाएं, माताजी का जुला आदि और भी दर्शनीय स्थल हैं 

      अम्बाजी में भक्तो की भीड़ सालभर रहती हैं किन्तु भाद्रपद्र की पूर्णिमा का अलग माहात्म्य हैं  हर साल इस पूर्णिमा को भक्त पैदल यात्रा करके माता के द्वार पहुंचते हैं

 माँ की आराधना और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं मनोकामना पूर्ति पर ध्वजा आरोहण भी करते हैं




No comments:

Post a Comment

Please, do not enter any spam link.
Its strictly prohibited.

My Blog11